Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगुटखा खाने से मना किया तो पत्नी को मारी गोली

गुटखा खाने से मना किया तो पत्नी को मारी गोली

मेरठ। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर गुटखा खाने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। घटना के बाद घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

गणेशपुर निवासी लोकेश की शादी छह महीने पहले काजल के साथ हुई थी। लोकेश के परिजनों के मुताबिक, काजल अपने पति लोकेश की शराब और गुटखे की लत से बहुत परेशान थी। शुक्रवार की दोपहर काजल ने लोकेश को गुटखा खाने से रोका था। जिसके बाद गुस्से में आकर लोकेश ने तमंचे से अपनी पत्नी काजल पर फायर झोंक दिया। पेट में गोली लगने से काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल काजल को मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। इंस्पेक्टर हस्तिनापुर ने बताया कि काजल के पिता रणवीर सिंह द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद आरोपित लोकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular