गुटखा कंपनी पर आयकर टीम का छापा दूसरे दिन भी जारी
बरामद 02 करोड़ 70 लाख की नकदी एस बी आई बैंक में जमा कराई गई
हरदोई(हि.स.)गुटखा व्यापारी अवस्थी बंधुओं के यहां आयकर विभाग की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी है। बुधवार सुबह से देर रात व आज भी आईटी विभाग की छापेमारी जारी है। विभागीय सूत्रों से मिली खबर के अनुसार करीब 2.70 करोड़ की नकदी बरामद की जा चुकी है। बरामद नगदी को स्टेट बैंक में जमा करा दिया गया है। छापामार टीम घर की महिलाओं को बैंक ले जाकर लाकर खंगालने का काम कर रही है। तमाम प्रतिष्ठानों से संपत्ति व व्यवसाय से जुड़े अन्य दस्तावेज आईटी टीम ने कब्जे में लिए है।
आधिकारिक तौर पर अभी विभाग के अधिकारी कोई पुष्टि नहीं कर रहे हैं।अवस्थी बंधुओं सुधीर अवस्थी व प्रवीण अवस्थी के 10 से अधिक प्रतिष्ठानों व फैक्ट्रियों पर अभी भी छापेमारी चल रही है। आयकर चोरी व अकूत संपत्ति के ब्योरे इकट्ठा करने में आईटी विभाग की टीम जुटी हुई है। आयकर टीम की छापेमारी से अन्य व्यवसायियों में भी मचा हड़कंप मचा हुआ है।
अवस्थी बंधुओं के यहां छापामार कार्रवाई के तार कन्नौज में इत्र व्यापारी के यहां से जुड़े होने की भी चर्चा है पान मसाले में मिलाया जाने वाला रसायन कन्नौज व अन्य जिलों से अवस्थी ब्रदर्स के यहां आता है। इस कार्रवाई से अन्य व्यापारियों में भी अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं कई बड़े व्यापारियों की आयकर अधिवक्ताओं व चार्टर्ड अकाउंट के यहां आवाजाही बढ़ गई है।
अम्बरीष
