Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगुजरात चुनाव के बाद विपक्षी एकता की तस्वीर साफ हो जायेगीः संजय...

गुजरात चुनाव के बाद विपक्षी एकता की तस्वीर साफ हो जायेगीः संजय सिंह

– खोखा पार्टी हो गयी भाजपा, यूपी में उद्योग धंधे के रूप में चल रहा है ट्रांसफर

आजमगढ(हि.स.)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह बुधवार को केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा अब खोखा पार्टी हो गई है। इनका केवल एक ही काम है, लोगों से पैसा लो और विधायक खरीदकर सरकार को गिराओ।

निकाय चुनाव को देखते हुए आजमगढ़ में पूर्वांचल के आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे सांसद संजय सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता की। आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नारा है अडानी नम्बर वन दुनिया में। हमारा विरोध इस बात का है कि आप देश की सम्पत्ति को बेच रहे हैं। सरकार ने करीब साढ़े 06 लाख करोड़ की संपत्ति को बेचने की योजना बनाई है। एक तरफ जहां हम लोगों को जाति-धर्म में फंसाया जा रहा है तो दूसरी तरफ देश बेचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि हम एक तरफ से आर्थिक गुलामी को स्वीकार करते चले जा रहे हैं। भारत को एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी आर्थिक गुलाम बनाने पर तुले हैं। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा चाहती है नौजवानों को बेरोजगार रखों और महंगाई बढ़ाते रहो।

प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि आज अखबारों के पन्ने हत्या, लूट, बालात्कार से भरे पड़ रहते हैं इसके बावजूद भी अगर आदित्यानाथ कहते है कि गुंडे माफिया जेल में है तो हमें शर्म आती है कि भाजपा को अपराध नहीं दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि आज देश को नफरत की धारा की तरफ ले जाने की कोशिश हो रही लेकिन उसमें ये लोग नाकाम होंगे। विपक्षी एकता के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि अलग-अलग पार्टियां अलग-अलग स्थानों पर मजबूत हैं लेकिन गुजरात चुनाव के बाद ज्यादा स्थित साफ हो जायेगी। कहा कि जिस तरह से पूरे देश में अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता बढ़ रही है उससे अगला चुनाव ‘मोदी बनाम केजरीवाल’ होगा। निकाय चुनाव आम आदमी पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। चुनाव में उत्तर प्रदेश के स्थानीय मुददे, नगर निगम के मुददे होगें।

राजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular