Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेश गुंडा माफिया को सड़क पर घूमने की छूट नहीं : ब्रजेश पाठक

 गुंडा माफिया को सड़क पर घूमने की छूट नहीं : ब्रजेश पाठक

लखनऊ(हि.स.)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारी सरकार लॉ एंड आर्डर को मजबूत कर रही हैं। किसी भी गुंडा माफिया को खुलेआम सड़क पर घूमने की छूट नहीं है। उत्तर प्रदेश में अगर कोई कानून तोड़ेगा तो हमारी सरकार कानूनी रुप से उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि अतीक अहमद के मामले में कोर्ट अपना काम कर रही है। कोर्ट ने जो निर्णय दिया है, उसका हमारी सरकार अनुपालन करा रही है। हमारी सरकार का अगर किसी माफिया या गुंडा तत्व पर असर है तो कानून का राज कायम करना हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि सरकार भयमुक्त समाज बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। हम कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर कार्य निर्णय कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टालरेंस नीति के तहत सभी विभागों में कार्य हो रहा है। माफियाओं के अवैध बिल्डिंगों पर बुलडोजर चलाने का कार्य हमारी सरकार ने किया है, आगे भी करते रहेंगे।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular