Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगुंडाराज और माफियाराज खत्म हुआ : मोहसिन रज़ा

गुंडाराज और माफियाराज खत्म हुआ : मोहसिन रज़ा

अमेठी (हि.स.)। सरकार के साढ़े चार साल पूरे हुए और इस दौरान गुंडा राज एवं माफिया राज खत्म हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे प्रदेश का चतुर्मुखी विकास हो रहा है ।

यह बातें अमेठी के गौरीगंज में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के आखिरी दिन रविवार को प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद प्रभारी मंत्री मोहसिन रज़ा ने मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विकास के साढ़े चार साल पूरे हुए हैं। वहीं प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने वाली बात पर मोहसिन रजा ने कहा ये उनका हेडेक है।

गुंडाराज और माफियाराज खत्म हुआ : मोहसिन रज़ा

इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व गोंडा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यह जो नेशनल चैम्पियनशिप हो रही है। मैं विशेष धन्यवाद स्मृति रानी और उनकी टीम को और अमेठी की जनता को देना चाहता हूं, कि इतने शांतप्रिय ढंग से इतने विपरीत माहौल में भी कुश्ती देखने का काम कर रहे हैं। इस आयोजन को आप एक सफल आयोजन कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो बच्चे हैं वो 2024 में ओलम्पिक के लिए तैयार हो रहे हैं। हिंदुस्तान की सेकंड लाइन हैं। मैं भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष होने के नाते इस कार्यक्रम से बहुत प्रसन्न हूं और विशेषकर अमेठी के लोगों से बहुत प्रसन्न हूं ।

RELATED ARTICLES

Most Popular