Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेश गीताप्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

 गीताप्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

गोरखपुर(हि.स.)। गीताप्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का निधन हो गया है। वे 90 वर्ष के थे और पिछले करीब 40 वर्षों से गीताप्रेस के ट्रस्टी थे। उन्होंने शुक्रवार रात करीब ढाई बजे गोरखपुर के हरिओम नगर स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। योगी ने उनके पुत्र देवी दयाल अग्रवाल से बात कर सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में अग्रवाल की सेवाओं का जिक्र कर कहा कि विगत 40 वर्षों से गीता प्रेस के ट्रस्टी के रूप में उनका जीवन सामाजिक जागरुकता और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। वह ईश्वर के अनन्य भक्त थे। बैजनाथ अग्रवाल के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने परिजनों से बातकर उन्हें ढांढस बंधाया है।

केंद्र सरकार ने गीता प्रेस गोरखपुर का चयन वर्ष 2021 के गांधी शांति पुरस्कार के लिए किया था। गीता प्रेस ट्रस्ट ने सम्मान तो स्वीकार कर लिया, लेकिन पुरस्कार स्वरूप मिलने वाली एक करोड़ रुपये की धनराशि लेने से इनकार किया था।

आमोदकांत/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular