Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाय पालें और उसका दूध पीएं तो पूजनीय हो जाएगी गाय -...

गाय पालें और उसका दूध पीएं तो पूजनीय हो जाएगी गाय – कौशल किशोर

लखनऊ(हि. स.)। गौ भक्त संगम सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के काल में सभी लोग गाय की सेवा करते थे।पहले तो यदुवंशी गाय ही पालते थे, फिर भैंस कब पालने लगे, ये पता नहीं चला।

कौशल किशोर ने कहा कि बहुत सारे लोग गाय नहीं पालते लेकिन उन्हें दूध चाहिए। कल से सभी लोग कहिए,मुझे गाय का दूध चाहिए, भैंस का नहीं लेंगे। देश को सोने का चिड़िया बनाना चाहते हैं, सभी से कहिए कि गाय पालिए और गाय का दूध ही पीजिए। ऐसा करिये तो गाय पूजनीय हो जायेगी। अपने मित्रों से चैटिंग कीजिए और गाय के दूध के लिए और रोज चैट कीजिए। 5 वर्ष के बच्चे को भैंस का दूध पिलाएंगे तो बच्चा भैंस की तरह से हो जाएगा। वही गाय का दूध पिलायेंगे तो बच्चा स्वस्थ होगा। दिमागी रूप से भी मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि पहले गाय पर पूरी अर्थव्यवस्था टिकी हुई थी, पहले शादियों में गाय दी जाती थी। गाय इसलिए देते थे कि वह अर्थव्यवस्था संभालेगी। गाय दूध देगी तो मेरी बेटी सुखी रहेगी। क्या बेटी के साथ गाय अभी भी दे सकते हैं। यह प्रचलन शुरू हो।

उन्होंने कहा कि सिर्फ गाय के गोबर में ऑक्सीजन है। गाय को इसीलिए कामधेनु कहा जाता है। आज जो ज्ञान मिल रहा है, उसका संकल्प करिए, हम आज से गाय के दूध का ही इस्तेमाल करेंगे। गौ पालक और भी गाय पालें, जो नहीं पाले हैं, वे भी एक गाय जरूर पालें।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular