Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाय के गोबर से बने एक लाख दिये अयोध्या में जलाये जायेंगे...

गाय के गोबर से बने एक लाख दिये अयोध्या में जलाये जायेंगे : धर्मपाल सिंह

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन, दुग्ध विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को लोकभवन में पशुधन विभाग के पोर्टल एवं मोबाइल एप का शुभारम्भ किया।

इस अवसर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए धर्मपाल सिंह ने बताया कि इस बार दीपावली के अवसर पर अयोध्या में गाय के गोबर से बने एक लाख दिये जलाये जायेंगे। उन्होंने जनता से अपील की है कि सभी लोग अपने-अपने घरों में दीपावली के अवसर पर गाय के गोबर से बने नौ दीपक अवश्य जलायें। गाय के गोबर से बने दिये जलाने पर घर में सुख समृद्धि एवं शांति आयेगी।

पशुधन मंत्री ने कहा कि गाय हमारे लिए पूज्य है। गाय में सभी देवताओं का वास होता है। गाय का दूध, दही, घी, गोबर व गोमूत्र सभी चीजें उपयोगी होती हैं। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद भी उपस्थित रहे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular