Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगायों के इलाज के लिए 15 मिनट में पहुंचेगी अभिनव एम्बुलेंस सेवा...

गायों के इलाज के लिए 15 मिनट में पहुंचेगी अभिनव एम्बुलेंस सेवा : चौधरी लक्ष्मी नारायण

मथुरा(हि.स.)। प्रदेश की योगी सरकार अब गायों की त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए अभिनव एम्बुलेंस सेवा जल्द शुरू करने जा रही है। यह जानकारी देते हुए सोमवार पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि केंद्र सरकार ने 520 एम्बुलेंस के लिए धन आवंटित किया है। जो विभाग को मिल गया है, जिसका जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन करेंगे।

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसके लिए लखनऊ में कॉल सेंटर बनाया जाएगा। इस सेवा के लिए जो भी कॉल करेगा, उसके पास 15 मिनट में एम्बुलेंस पहुंच जाएगी। केंद्र सरकार से आवंटित बजट विभाग को मिल चुका है। गायों के लिए शुरू होने वाली एम्बुलेंस में एक चिकित्सक, एक मेडिकल स्टाफ और एक चालक रहेगा। साल के आखिर तक यह सेवा शुरू हो जाएगी।

मथुरा समेत आठ जिलों में होगी सेवा शुरू

बताया कि गाय के नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत पशुपालकों को तीन बार मुफ्त गर्भाधान कराने की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा गाय के शत प्रतिशत गर्भाधान को सुनिश्चित करने वाली अत्याधुनिक ’एब्रियो ट्रांसप्लांट’ तकनीक को भी शुरू करने की तैयारी है। इस तकनीक का प्रयोग बाराबंकी जिले में हो चुका है, जहां अच्छे परिणाम मिले।

मंत्री ने बताया कि एब्रियो ट्रांसप्लांट तकनीक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें 92 प्रतिशत बछिया पैदा होंगी। इससे किसान को आवारा जानवरों की समस्या से निजात मिल सकेगी। क्योंकि कोई किसान दूध देने वाली गाय को खुला नहीं छोड़ सकेगा। कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप मे इस योजना को पहले मथुरा समेत आठ जिलों में शुरू किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular