Thursday, January 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगायों की मृत्यु मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा : धर्मपाल...

गायों की मृत्यु मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा : धर्मपाल सिंह

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह शुक्रवार को अमरोहा में गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला का निरीक्षण करने के बाद मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि यह घटना दर्दनाक है। दोषियो को बख्शा नहीं जायेगा।

मुख्यमंत्री ने स्वयं इस घटना का संज्ञान लिया है। चारा खाने के बाद गायों की मृत्यु हुई है। इसके लिए अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे की अध्यक्षता में तीन सदस्यी एक जांच कमेटी बना दी गयी है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। अमरोहा में जहरीला चारा खाने से 56 से गौवंश की मृत्यु गुरूवार को हो गयी थी। गाय का चारा मोहम्मद ताहिर नाम के व्यक्ति से खरीदा गया था। घटना के बाद शुक्रवार को पशुधन मंत्री समेत जिले के आला अफसर भी गौशाला का निरीक्षण करने पहुँचे थे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular