दुबई (हि.स.)। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे चरण के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 रनों से मिली जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ और ड्वेन ब्रावो की जमकर तारीफ की।
सीएसके के लिए पहले गायकवाड़ ने 88 रनों की शानदार पारी खेली,उसके बाद गेंदबाजी में ड्वेन ब्रावो ने तीन और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा 50 रन सौरभ तिवारी ने बनाये। इस जीत के साथ, चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।
मैच के बाद धोनी ने कहा,” 30 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद 156 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचना अपने आप मे शानदार है। मुझे लगा कि गायकवाड़ और ब्रावो ने हमें जो उम्मीद की थी उससे कहीं अधिक दिया। हमने सोचा था कि 140, 160 के करीब पहुंचना जबरदस्त था।”
आगे कहा,”इसके अलावा, यह मुश्किल है अगर आप नीचे बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो आपको यह देखने का मौका नहीं मिलता है कि क्या हो रहा है, तो आप कड़ी मेहनत करना चाहते हैं। रायुडू चोटिल हो गए, इसलिए वहां से वापस आना मुश्किल था लेकिन हमने समझदारी से बल्लेबाजी की। और शानदार ढंग से समाप्त हुआ। एक बल्लेबाज के लिए अंत तक बल्लेबाजी करना समझदारी थी।”
इस जीत के साथ ही सीएसके की टीम आईपीएल अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। सीएसके की टीम अब अपने अगले।मुकाबले में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का सामना करेगी।
