Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजीमियां के पलंग पीढ़ी का जुलूस बड़ी बाजार से बहराइच रवाना

गाजीमियां के पलंग पीढ़ी का जुलूस बड़ी बाजार से बहराइच रवाना

वाराणसी (हि.स.) । बड़ी बाजार,सलारपुरा स्थित दरगाह हजरत सैयद सलार मसूद गाजी रहमतुल्लाह अलैह गाजी मियां का पलंग-पीढ़ी (मेदनी) का जुलूस शुक्रवार को बहराइच के लिए रवाना हो गया। दरगाह पर गुरुवार की देर शाम स्नान के बाद निशान बांधा गया। सुबह नातख्वानी व कुरानख्वानी हुई। दरगाह के गद्दीनसीन हाजी एजाजुद्दीन हाशमी की देखरेख में बारात की रस्म का जुलूस निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे गाजेबाजे के साथ निकले।

जुलूस में पलंग, पीढ़ी, पंखा, मेहंदी आदि शादी की रस्म के सामान लेकर लोग शामिल हुए। बहराइच दरगाह के लिये स्थानीय दरगाह कमेटी के प्रतिनिधि निजामुद्दीन (कोड़े बरदार),मो० छोटक(निशान बरदार),मो० आरिफ हाशमी गुड्डू (डंकेबरदार),मुन्ना फुहारा वाले(जमेदार) की अगुवाई में जुलूस का रास्ते में जगह-जगह इस्तकबाल हुआ। जुलूस बुनकर मार्केट, काजी सादुल्लापुरा, चौकाघाट, हुकुलगंज, तिराहा, मकबूल आलम रोड, पुलिस लाइन, भोजूबीर होते हुए शिवपुर पहुंचा, जहां से दोपहर में लोग बहराइच के लिए वाहन से रवाना हुए। इस दौरान सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया था।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular