गाजीपुर । उप्र के गाजीपुर जिले में वैक्सीनेशन नहीं करवाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने कड़ी कार्रवाई कर सभी को चैंका दिया। एसपी ने बिना नोटिस और कारण के थानों और चैकियों पर तैनात 50 पुलिसकर्मियों को वैक्सीन नहीं लगवाने पर निलंबित कर दिया है। वायरलेस सेट पर मैसेज के बाद निलंबित पुलिसकर्मियों ने पुलिसलाइन पहुंचकर आमद करा ली, वहीं कुछ पुलिसकर्मी कल आमद कराएंगे। हालांकि, वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लगभग सभी पुलिसकर्मियों ने बीमारी के चलते चिकित्सकों की सलाह पर ऐसा नहीं किया है।
एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह शनिवार की देर रात वैक्सीन नहीं लगवाने वालों के लिए नया आदेश जारी किया। एसपी की ओर से वायरलेस सेट पर आरटी कर्मी ने बताया कि जिले में जिन पुलिसकर्मियों ने वैक्सीन की दोनों डोज नहीं ली हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है। सूची में शामिल सभी दरोगा, सिपाही, इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मी रविवार को पुलिस लाइन में आमद करा लें, इन सभी लोगों को अगले आदेश तक आंशिक निलंबित की सूची में शामिल किया गया है। इन निलंबित पुलिसकर्मियों में इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, सिपाही समेत कई महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। आरआई एसके सिंह ने बताया कि निलंबन के दौरान पूरी डयूटी ली जाएगी, इसलिए इस कार्रवाई को आंशिक निलंबन जैसा नया शब्द दिया गया है
गाजीपुर : वैक्सीन न लगवाने पर 50 से अधिक पुलिसकर्मी निलंबित
RELATED ARTICLES
