Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजीपुर में योगीः बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों को...

गाजीपुर में योगीः बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

वाराणसी: बाढ़ से उपजे हालात का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजीपुर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने गाजीपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इससे पहले एशिया के सबसे बड़े गांव गाजीपुर जिले के गहमर में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ नाथ ने बाढ़ प्रभावित 182 परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया।

गहमर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के दौरान ही बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी मुख्यमंत्री ने वितरित की। इस दौरान सीएम योगी ने सभा में बाढ़ पीड़ितों के हित के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयासों से अवगत कराते हुए तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि सरकार के सभी प्रयास बाढ़ पीड़ितों के लिए  किए जा रहे हैं। 

गहमर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित चार तहसील सेवराई 150, सदर 10, मुहम्मदाबाद 5 और जमानिया 17 पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के बाद सीएम योगी ने  जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

11.50 बजे नागाजी सरस्वती विद्यामंदिर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात व राहत सामग्री का वितरण के बाद एक बजे तक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों संग बैठक करेंगे। 1.15 बजे तक मीडिया ब्रीफिंग कर वापस रवाना हो जाएंगे। बलिया में सीएम के आगमन के मद्देनजर सदर तहसील के देवरिया गांव में हेलीपैड बनाया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular