गाजियाबाद (हि.स.)। नगर निगम 40 बड़े नालों की सफाई की निगरानी अब ड्रोन कैमरों से करेगा। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद स्वास्थ अनुभाग ने यह निर्णय लिया है।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने रविवार को बताया कि शहर में बड़े नाले जैसे ब्रिज बिहार का नाला और उससे जुड़े अन्य नालों की सफाई वृहद स्तर पर हर वर्ष कराई जाती है। जिसकी सफाई व्यवस्था निगरानी आसानी से आधुनिक तकनीकी के अंतर्गत ड्रोन कैमरे से की जा सकेगी। शहर के 40 बड़े नाले जोकि पांचों जोन के अंतर्गत आते हैं उन पर ड्रोन के माध्यम से सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जा सकेगा।
नगर स्वास्थ अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार ने बताया कि नगर निगम आधुनिक टेक्नोलॉजी के आधार पर कई कार्य कर रहा है। इसी क्रम में शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा भी वसुंधरा जोन में वर्तमान में मुख्य रूप से नालों की सफाई व्यवस्था का जायजा ड्रोन कैमरे के माध्यम से लिया जा रहा है और पल-पल की खबर अधिकारी को रहेगी। जिससे कि मौके पर कब कहां किस तरह सफाई व्यवस्था करानी है। इससे निर्देश देने में भी आसानी रहेगी तथा अधिकारियों को पर्यवेक्षण में भी आसानी रहेगी।
फरमान
