-एनएडीसीपी योजना के तहत पशुपालकों के घरों पर जाकर 18 टीमें कर रही टीकाकरण
गाजियाबाद(हि.स.)। केन्द्र सरकार के नेशनल एनिमल डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम(एनएडीसीपी) के तहत जिले में अब तक डेढ़ लाख पशुओं को खुर पका मुंह पका का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। जिले के 161 गांव में चिकित्सकों की 18 टीमें घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण कर रही है।
जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश कुमार ने पशुपालकों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने पशुओं को टीका लगवा लें ताकि पशु स्वस्थ रह सकें और उन्हें खुर पका मुंह पका जैसी घातक बीमारी से बचाया जा सके।
डॉ महेश कुमार ने शनिवार को बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना के तहत जिले में कॉल तीन लाख 13हजार 900 गोवंश व महिष वंश (भैंस आदि) के पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान 15 नवम्बर से शुरू हुआ था जो 31 दिसम्बर तक चलेगा।
बताया कि इस अभियान के दौरान अभी तक लगभग डेढ़ लाख पशुओं को टीका लगाया जा चुका है। इसको लेकर ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक गांव में पशु चिकित्सकों टीमों का गठन किया गया है। कुल 18 टीमें इसमें काम कर रही हैं पशुपालकों के घर-घर जाकर पशुओं को टीकाकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि 31 दिसम्बर तक हर हाल में लक्ष्य पूरा कर दिया जाएगा।
फरमान अली
