Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद: हेबिटेट मॉल की बेकरी में आग लगने से लाखों का नुकसान

गाजियाबाद: हेबिटेट मॉल की बेकरी में आग लगने से लाखों का नुकसान

गाजियाबाद (हि.स.)। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के हैबीटेट माल स्थित बेकरी की दुकान में आग लग गयी, जिसमें लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। हालांकि शनिवार की सुबह लगी इस आग में कोई जान हानि नहीं हुई है।

जिला अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े सात बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि हैबीटेट माल स्थित बेकरी की दुकान में आग लग गयी है। सूचना पर तत्काल अग्नि शमन दल की गाड़ियां भेजी गई, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना जान-माल की बड़ी हानि हो सकती थी। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना प्रतीत हो रहा है। इसके बावजूद मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular