Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश गाजियाबाद से लुधियाना के बीच फ्लाइट को वीके सिंह ने दिखाई हरी...

 गाजियाबाद से लुधियाना के बीच फ्लाइट को वीके सिंह ने दिखाई हरी झंडी

गाजियाबाद(हि.स.)। केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने बुधवार को गाजियाबाद के हिंडन सिविल टर्मिनल से लुधियाना की फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस फ्लाइट में भारत की पहली 19-सीटर डीएचसी-400 ट्विन ओटर वाणिज्यिक सेवा शामिल है।

इस अवसर पर वीके सिंह ने कहा कि यह आयोजन हवाई कनेक्टिविटी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर दर्शाता है, जो उड़ान 4.2 लघु विमान योजना (एसएएस) के माध्यम से संभव हुआ है। अब इस उड़ान का लाभ गाजियाबाद व सभी क्षेत्रीय लोगों को मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में हिंडन एयरपोर्ट से अनेकों राज्यों में उड़ान शुरू होगी ताकि दिल्ली के स्थान पर हिंडन एयरपोर्ट का उपयोग कर सकेंगे। इस उड़ान का उद्घाटन हमारे देश की कनेक्टिविटी को मजबूत करने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और हमारे विमानन उद्योग को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

वीके सिंह ने यह भी बताया कि पूर्व में भी जिन-जिन जगहों के लिए फ्लाइट हिंडन टर्मिनल से उड़ान भर रही थी। टेक्निकल इशू के चलते उनको रोक दिया गया था। जल्द ही दोबारा उन सभी जगहों के लिए भी उड़ान भरी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए सबसे अहम इलाहाबाद और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए भी फ्लाइट हिंडन टर्मिनल से जल्द ही उड़ान भरेगी।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular