Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद : सेवानिवृत्त डीएसपी अशोक राणा ने थामा रालोद का दामन

गाजियाबाद : सेवानिवृत्त डीएसपी अशोक राणा ने थामा रालोद का दामन

गाजियाबाद(हि. स.)। गाजियाबाद, मेरठ समेत कई जिलों में तैनात रह चुके सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक अशोक राणा ने गुरुवार को राष्ट्रीय लोक दल का दामन थाम लिया। राष्ट्रीय लोक दल के प्रवक्ता सरदार इंद्रजीत सिंह ने अशोक राणा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। 
  इस दौरान अशोक राणा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह राष्ट्रीय लोकदल से प्रभावित हैं क्योंकि लोकदल ही सही मायनों में किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात कही। इंद्र जीत ने उम्मीद जताई कि अशोक राणा के शामिल होने से पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। 
इस मौके पर राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष अजय प्रमुख, महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान, पार्टी नेता प्रदीप त्यागी,ऑडी त्यागी समेत तमाम पारे का पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular