Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद : साली से अक्सर छेड़छाड़ करता था कांस्टेबल जीजा

गाजियाबाद : साली से अक्सर छेड़छाड़ करता था कांस्टेबल जीजा

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में रहने वाली युवती ने अपने जीजा के खिलाफ छेड़छाड़ व लांछन लगाकर शादी तुड़वाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में नंदग्राम कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के अधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसके जीजा दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है और उसके ऊपर गंदी नजर रखते हैं। रिश्तेदारी होने की वजह से वह अक्सर उसके घर आते थे और मौका देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। लेकिन वह अपनी बहन के रिश्ते की वजह से नजरअंदाज कर जाती थी। पीड़िता ने बताया कि उसके परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी। शुक्रवार को ही वर पक्ष के लोग उसकी गोदभराई के लिए आने वाले थे। लेकिन इससे पहले आरोपी जीजा उनके पास पहुंच गया और उसे चरित्रहीन बताकर शादी तुड़वा दी। वहीं दोपहर सोसायटी में सरेआम उसका हाथ पकड़ कर धमकी दी कि उसकी शादी वह कहीं और नहीं होने देगा। पीड़िता ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। नंदग्राम कोतवाल नीरज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के अधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular