Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद : शराबी ने दो बेटियों की गर्दन काटी, खुद को भी...

गाजियाबाद : शराबी ने दो बेटियों की गर्दन काटी, खुद को भी मारा चाकू

गाजियाबाद(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के थाना लोनी बॉर्डर टीला शाहबाजपुर गांव में गुरुवार को एक शराबी ने अपनी दो बेटियों की गर्दन काट दी और खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। दोनों बेटियों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक है। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

आरोपित सतवीर नशे का आदी और कुछ काम भी नहीं करता है। उसकी मां और पत्नी मेहनत मजदूरी करके किसी तरह परिवार का पेट पालती हैं। पत्नी सोनी अपनी दोनों बेटियों को लेकर अलग रहती है। दोनों बेटियां क्रमश: 11 और 06 वर्ष की हैं।

पुलिस अधीक्षक देहात इरज राजा ने बताया कि गुरुवार को सुबह 10:30 बजे सतवीर शराब पीकर अपने घर पहुंचा। पत्नी अपने मायके में रहती हैं। वह टीला शहबाजपुर गांव में मंदिर में पूजा के लिए अपनी बेटियों को साथ गयी थी। पति ने पत्नी को घर रुकने के लिए कहा, लेकिन उसकी पत्नी ने घर पर रुकने से मना कर दिया, जिससे गुस्साये सतवीर ने घर में रखे चाकू से दोनों बच्चियों की गर्दन पर प्रहर कर घायल कर दिया। जख्मी हालत में दोनों बेटियों को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फरमान

RELATED ARTICLES

Most Popular