गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश में चल रहे पंचायत चुनाव में जीत-हार का सिलसिला जारी है। कई जिलों से जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद हर्ष फायरिंग के कई वीडियो सामने आए हैं। जिनमें कानून को ताक पर रखकर खुलेआम बंदूकों से आग उगली गई। ऐसा ही एक नया वीडियो अब गाजियाबाद के लोनी इलाके से सामने आया है। जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक राइफल से हर्ष फायरिंग करता हुआ दिख रहा है।
जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो बीती 10 जुलाई का बताया जा रहा है। वीडियो तब का है, जब लोनी ब्लॉक से भारतीय जनता पार्टी के समर्थित उम्मीदवार वंदना नागर ने ब्लाक प्रमुख का चुनाव जीता था। वीडियो लोनी के चिरोड़ी गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरीके से एक युवक पहले राइफल और फिर पिस्टल से फायर कर रहा है।
वीडियो वायरल हो जाने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने खुद हर्ष फायरिंग के वायरल वीडियो का संज्ञान ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फायरिंग करने वाले युवक का नाम अभिषेक बैंसला बताया जा रहा है। पुलिस लगातार उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। साथ ही पुलिस ने दावा किया है कि अगर वीडियो में दिख रहे हथियार लाइसेंसी हुए तो लाइसेंसधारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी और उनके लाइसेंस निरस्त कराए जाएंगे।
गाजियाबाद : विजय मिलने के बाद लोनी के ब्लॉक प्रमुख समर्थक ने की हर्ष फायरिंग
RELATED ARTICLES
