Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद: रेलवे स्टेशन पर बना तीसरा एफओबी, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण

गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन पर बना तीसरा एफओबी, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण

गाजियाबाद(हि.स.)।केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग राज्यमंत्री एवं केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल (डा)वी.के. सिंह ने शुक्रवार को गाजियाबाद पुराना रेलवे स्टेशन पर तीसरे एफओबी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वीके सिंह ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की धारणा के साथ केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि के कारण, तीसरे एफओबी की आवश्यकता महसूस हुई। उसके बाद यात्रियों की सुविधा के लिए “गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर तीसरे 6.05 मीटर चौड़े एफओबी के प्रावधान” की योजना बनाई गई और उसका निष्पादन किया गया। उन्होंने बताया कि 8.72 करोड़ रुपये की लागत से 135.70 मीटर लंबा और 6.05 मीटर चौड़ा यह फुटओवर ब्रिज बनाया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में डीआरएम डिम्पी गर्ग ,शहर विधायक अतुल गर्ग और विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ कैडर व क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular