Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद : युवक ने पत्नी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर की हत्या, फरार

गाजियाबाद : युवक ने पत्नी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर की हत्या, फरार

गाजियाबाद (हि.स.)। नंद ग्राम थाना क्षेत्र के सिहानी गांव में मंगलवार को गृह कलेश के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की ताबड़तोड़ गोलियां चला कर हत्या कर दी और फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों ने पति के खिलाफ दहेज हत्या करने की शिकायत तहरीर पुलिस में दी है। 
नन्दग्रामम थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि कुलदीप त्यागी की शादी मुजफरनगर निवासी रिंकू की बहन सारिका से पिछले साल फरवरी माह में हुई थी। पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा था। आज घर में कुलदीप व उसकी पत्नी सारिका अकेले ही थे। किसी बात को लेकर दोनों पर विवाद हो गया, जिसमें कुलदीप ने तैश में आकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोलियां लगते ही सारिका नीचे गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद कुलदीप फरार हो गया। 
नीरज कुमार ने बताया कि सारिका को तीन गोलियां लगी हैं। सारिका के भाई रिंकू त्यागी ने इस संबंध में पुलिस को एक तहरीर दी है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि कुलदीप त्यागी शराब व जुए का आदि था और आये दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। साथ ही उनसे दहेज में 50 लाख रुपये की मांग करता था। इसको पूरा करने में वह लोग असमर्थ थे। आज इसी के चलते को देखने सारिका की गोली मारकर हत्या कर दी। 
रिंकू ने बताया कि आज सुबह सारिका अपनी मां से बात कर रही थी। तभी कुलदीप ने पहले उसके सिर में गोली मारी।
नीरज कुमार ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular