गाजियाबाद (हि.स.)। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की सुबह को एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर 20 फिट नीचे गिर गयी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसका ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दनकौर कोतवाली के प्रभारी ने बताया कि हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले भरत और गौरव दोनों बीएमडब्ल्यू कार में सवार होकर नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे थे। जब वे गलगोटिया यूनिवर्सिटी (यमुना एक्सप्रेस-वे पर 11वें किमी) के पास पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी और पलट गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक भरत की मौत हो गई, जबकि गौरव घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को कब्जे में लेकर मृतक व्यक्ति के परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी।
फरमान
