Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद में 21 अपराधी छह माह के लिए हुए जिला बदर

गाजियाबाद में 21 अपराधी छह माह के लिए हुए जिला बदर

गाजियाबाद (हि.स.)। पुलिस कमिश्नरेट ने 21 अपराधियों को गुंडा एक्ट में निरुद्ध करते हुए छह माह के लिए जिला बदर किया है। यह सभी विभिन्न किस्म के अपराधी हैं और अपराध करने के अभ्यस्त हैं।

जिलाबदर किये गए अपराधियों में नितिन, दुर्गेश, फरियाद, शिव, जितेंद्र, लकी, वासु,मोनू, शादाब, शिवम, फुरकान, अमजद, समीर, गणेश, विपुल,रोहित, सलीम, साजिद, शुभम, अनुभव व फैजान हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद इन सभी को गुंडा एक्ट में निरुद्ध करते हुए छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। यह लोग लूट, हत्या, डकैती गिरोह बनाकर अपराध करना जैसे मामलों में लिप्त रहे हैं।

फरमान/दीपक/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular