Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद में 15 शातिर अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

गाजियाबाद में 15 शातिर अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

गाजियाबाद (हि.स.)। कमिश्नरेट पुलिस ने लूट, हत्या, डकैती, रंगबाजी, बलात्कार, अपहरण जैसे अपराधों को संगठित तरीके से अंजाम देने वाले 15 शातिर अपराधियों को जिला बदर किया है। सभी को गुंडा एक्ट में निरुद्ध भी किया गया है।

पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि उन सभी 15 अपराधियों का इतिहास बेहद खौफनाक है। यह लोग अपराध करने की आदी हैं। इस कारण उनका ख़ौफ़ जनता में था और लोग भयभीत रहते थे। इसी कारण इन सबको 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है। उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति उनके क्षेत्र में दिखाई दे उसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि उसको गिरफ्तार किया जा सके। इसके लिए कई जगह पर मुनादी भी की गई।

जिन अपराधियों को जिला बदर किया गया है उनमें राजीव कॉलोनी लोनी निवासी मोहसिन, गरिमा गार्डन निवासी आरिफ, मकनपुर निवासी सद्दाम, विजय नगर निवासी प्रदीप राणा, राज बाग कॉलोनी निवासी जितेंद्र प्रकाश, नंदग्राम निवासी निहाल सिंह, न्याय खंड निवासी शक्ति सिंह, खोड़ा कॉलोनी निवासी राहुल सिंह, वेब सिटी निवासी विकास, लोनी निवासी साहिल शाहरुख, गरिमा गार्डन निवासी शाहबाज, लोहिया नगर निवासी पंकज साहनी, टीला मौड़ निवासी शाहबाज, मोदीनगर निवासी अनुज कुमार हैं।

फरमान अली/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular