गाजियाबाद (हि.स.)। साहिबाबाद पुलिस ने रविवार की देर रात साहिबाबाद में एक हुक्का बार पर छापा मारकर नौ लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से भारी संख्या में नशे का सामान बरामद हुआ।
साहिबाबाद थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शालीमार गार्डन स्थित विष्णु पान भंडार के पास बेसमेंट में अवैध रूप से हुक्का बार चलाई जा रही है। पुलिस ने टीम बनाकर रविवार की रात में ही मारा तो वहां पर नशा कर रहे नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों के नाम सचिन, दीपक, ललित मोनिस, लोकेश, अभिषेक, हिमांशु, निखिल, कोयल, आशीष हैं। यह सभी साहिबाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से चार हुक्के, छह पाइप दो डिब्बे तंबाकू, कोयल समेत काफी मात्रा में नशे का सामान बरामद किया है। विष्णु कौशिक ने बताया कि यह हुक्का बार अवैध रूप से चलाई जा रही थी। जब इनसे बार का लाइसेंस माना गया मांगा गया तो यह नहीं दिखा सके।
Submitted By: Edited By: Dr. Kuldeep Tyagi
