-राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने दिलाई सदस्यता
गाजियाबाद (हि.स.)। भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों की संख्या में सपाइयों ने भाजपा का दामन थामा। रविवार को बुद्धविहार विजय नगर के एक निजी स्कूल के प्रांगण में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा व राज्य मंत्री अतुल गर्ग के नेतृत्व में 15 साल सपा में रहे पं. सत्यपाल शर्मा एवं लक्ष्मीप्रसाद (सती) ने सैकड़ों क्षेत्रवासियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर सत्यपाल शर्मा व लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि वह भाजपा की नीतियों एवं मोदी योगी से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं ।
बताया कि सपा में उन्हें घुटन महसूस होने लगी थी। इस अवसर पर अतुल गर्ग व संजीव शर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्यों ने लंबी उड़ान भरी है जिन सभी विकास कार्यों के बारे में लोग सपने देखते थे, उनको साकार करने का काम मोदी-योगी सरकारों ने किया है।
कार्यक्रम में महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, मंत्री प्रतिनिधि अजय राजपूत, मण्डल अध्यक्ष विनोद त्यागी, सुनील शर्मा, मनोज चौधरी, रजनीश पाल, दीपांशु शर्मा व नीरज गोयल सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
