Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद में महिला की गला रेतकर हत्या, पति पर आशंका

गाजियाबाद में महिला की गला रेतकर हत्या, पति पर आशंका

गाजियाबाद (हि.स.)। शालीमार गार्डन थाना की गणेशपुरी काॅलोनी में शनिवार को एक महिला की लाश मिली है। घटना के बाद से उसका पति भी गायब है। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या उसके पति ने की है। पुलिस शव को कब्जे में लेने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सूचना मिली कि गणेशपुरी कॉलोनी ए 35 में शनिवार को एक महिला की लाश पड़ी हुई है। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

एसीपी ने बताया कि महिला की शिनाख्त पूनम के रूप में हुई है। उसके गले में धारदार हथियार से रेतने के निशान मिले हैं। महिला का पति अजय फरार है। इससे यह आशंका लग रही है कि महिला की हत्या उसके पति ने ही की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम भेजकर पूनम के पति की तलाश की जा रही है।

फरमान/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular