गाजियाबाद (हि.स.)। पुराने शहर के बुजुर्गों के लिए एक खुशखबरी है। नगर निगम शहर में बुजुर्गों के लिए निगम चैपाल का निर्माण कराने जा रहा है। मंगलवार को चैपाल का शिलान्यास किया गया।
शहर में अंबेडकर रोड स्थित राका पार्क में नगर निगम 15 लाख की लागत से निगम चैपाल का निर्माण कराएगा। इस चैपाल में बुजुर्गों के बैठने और घूमने की व्यवस्था होगी। इस चैपाल को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए जहां इसे हरा-भरा किया जा रहा है वही इसमें झरने, वॉल पेंटिंग एवं लाइट लगाई जाएंगी। घूमने के लिए अलग-अलग पथ भी बनाए जाएंगे। मंगलवार को महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने निगम चैपाल का शिलान्यास किया।
महापौर ने बताया कि यह प्रोजेक्ट 45 दिन में बनकर तैयार हो जाएगा। राका पार्क अंबेडकर रोड के मुख्य मार्ग पर स्थित है। जहां पर शहर के मुख्य बाजार राम नगर, तुराब नगर, गांधी नगर और किराना मंडी भी मौजूद है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि इन बाजारों के आसपास ही पुरानी कॉलोनियां बनी हुई है। जहां बड़े पैमाने पर बुजुर्ग और वरिष्ठ नागरिक रहते हैं। अब उनके बैठने के लिए यह स्थान और भी आकर्षक हो जाएगा।
