गाजियाबाद (हि.स.)। जिले की लोनी पुलिस ने रविवार को खन्ना नगर में हुई मुठभेड़ में एटीएम कार्ड चोर को गिरफ्तार कर लिया। मोटरसाइकिल से घूम रहे इस आरोपित ने घिर जाने के बाद पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है।
पुलिस के मुताबिक उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश की पहचान मुरादनगर स्थित एवन कॉलोनी निवासी आबिद के रूप में हुई है। आबिद के खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से अपाचे मोटरसाइकिल ( रंग काला जाली नंबर प्लेट ), 315 बोर का तमंचा और बैंकों के 87 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।
फरमान अली/मुकुंद
