नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगों से कर चुका ठगी
गाजियाबाद (हि.स.)। साइबर सेल पुलिस व इन्दिरापुरम् पुलिस ने गुरुवार को एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया, जो फर्जी आईपीएस या पत्रकार बनकर अब तक सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है।
पकड़े गए युवक का नाम अरुण प्रकाश उर्फ अनुज प्रकाश है। जो नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। उसके कब्जे से एक लैपटॉप व मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक नगर प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि क्रासिंग रिपब्लिक टाउनशिप निवासी अरुण प्रकाश शातिर किस्म का ठग है और अभी तक वह सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुका है। वह खुद को आईपीएस या पत्रकार बताकर लोगों में रौब गालिब कर लेता है और लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि अपने बेटे के स्कूल में भी वह खुद को आईएएस बताकर मुख्य अतिथि बना था।
गाजियाबाद में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस
RELATED ARTICLES
