गाजियाबाद(हि.स.)। यहां इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीतिखंड में मंगलवार के दोपहर को मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप के अकाउंटेंट से 10 लाख रुपए लूट लिये और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस लूट के बाद पुलिस में हड़कंप मचा रहा और एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 8 टीमों का गठन किया है।
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरापुरम स्थित पेट्रोल पंप के अकाउंटेंट व एक अन्य कर्मचारी दोपहर को नजदीक के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में रुपये जमा करने जा रहे थे। जब यह लोग नीति खंड में पहुंचे तभी सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने रोक लिया और तमंचे के बल पर बैग लूट कर फरार हो गए। पूछताछ में कर्मचारियों ने बताया कि इस बैग में करीब 10 लाख रुपये थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और अपराधियों को पकड़ने के लिए 8 टीमों का गठन किया है।
फरमान अली/सियाराम
