Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद में दिनदहाड़े घी कारोबारी के मुनीम से 10 लाख की लूट

गाजियाबाद में दिनदहाड़े घी कारोबारी के मुनीम से 10 लाख की लूट

गाजियाबाद (हि. स.)। कवि नगर थाना क्षेत्र के राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर में सोमवार की दोपहर को स्कूटी पर सवार दो लुटेरों ने एक घी कारोबारी के मुनीम को गन प्वाइंट पर लेकर उससे दस लाख रुपये की नगदी लूट ली और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस लूट के बाद आरडीसी के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। 
आपको बता दें इसी थाना क्षेत्र में रविवार की तड़के भी हथियारबंद बदमाशों ने एक आयुर्वेदिक दवा कारोबारी के घर में घुसकर डेढ़ लाख नगद और करीब 15 लाख रुपए के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वितीय अवनीश कुमार ने बताया कि लाल कुआं स्थित केआर मंगलम फूड के मुनीम नितिन शर्मा आज दोपहर एचडीएफसी बैंक में 10 लाख रुपए जमा करने के लिए आरडीसी आए थे। जब वह कार पार्क कर रहे थे तभी स्कूटी पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर कार में रखा रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। इस बैग में 10 लाख रुपए की नकदी थी। घटना के बाद नितिन शर्मा ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की लेकिन वह फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस लूट के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है और उन्होंने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular