Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। जिले की थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने शुक्रवार को ऑपरेशन पाताल के तहत खुशी वाटिका कॉलोनी के एक खंडहर मकान में छापा मारकर अवैध तमंचा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इनके कब्जे से हथियारों का जखीरा तथा तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ ईरज राजा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लोनी बॉर्डर पुलिस ने खुशी वाटिका स्थित एक खंडहर मकान में छापा मारा और वहां से बुलंदशहर के गुलावठी निवासी मोबिन, ताजगंज आगरा निवासी नीरज और विष्णु को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 27 तैयार तमंचे, दो अर्धनिर्मित तमंचे, एक पूनिया बंदूक तथा तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह लोग यहां पर अवैध रूप से तमंचे बनाते हैं। तमंचा खरीदकर ले जाने वाले लोग अपना नाम पता उन्हें नहीं बताते हैं या फिर नकली नाम पता बताकर सामान लेकर चले जाते हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular