Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद में चार शराब तस्कर गिरफ्तार,लाखों की शराब बरामद

गाजियाबाद में चार शराब तस्कर गिरफ्तार,लाखों की शराब बरामद

गाजियाबाद(हि.स.)। जनपद में पुलिस और आबकारी विभाग ने रविवार को एक संयुक्त ऑपरेशन अभियान चलाकर चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कियाहै। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत लाखों रुपये है।

जिला आबकारी अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को लोनी ट्रॉनिका सिटी, टीला मोड़, मसूरी और विजय नगर इलाकों में संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी। जिसके चलते लोनी क्षेत्र से संजय सेठ को गिरफ्तार किया गया। उसके घर से वाइट एंड ब्लू की 12 बोतल, एंपियर नम्बर की 12 बोतल, रॉयल ग्रीन की 26 बोतल, हिम्मत संतरा देसी शराब की 09 बोतल, हिम्मत देसी शराब 15 बोतल, गुलाब देसी शराब 18 बोतल बरामद की गई है।

इसी क्रम में ट्रॉनिका क्षेत्र से 02 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें आशु की निशानदेही पर देसी संतरा हरियाणा मार्का की ढाई सौ बोतलें और इसी इलाके से भ्रम सिंह की निशानदेही पर 200 शराब की बोतल बरामद की गई हैं। इस प्रकार गाजियाबाद व साहिबाबाद पुलिस द्वारा श्याम पार्क एक्सटेंशन से ओमवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 98 बोतल अवैध शराब की बरामद की गई है। यह शराब अरुणाचल प्रदेश से लाकर बेची जा रही थी।

राकेश सिंह ने बताया कि सभी पकड़े गए चारों युवकों को चालान कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular