गाजियाबाद । राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद शहर में परिवहन विभाग ने इलेक्ट्रिक सिटी बसों को चलाने के लिए 6 रूट फाइनल कर दिए हैं। परिवहन विभाग के एआरएम के अनुसार, 3 महीने में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने की संभावना है। गाजियाबाद शहर में 50 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की प्लानिंग है। बसों के संचालन का जिम्मा परिवहन विभाग को दिया गया है। परिवहन विभाग ने बसों के संचलान की तैयारी शुरू कर दी है। इस बारे में गाजियाबाद के एआरएम एके सिंह ने बताया कि बसों का रूट फाइनल हो चुका है, जल्द ही किराया भी तय कर लिया जाएगा। इससे बाद जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक बसें आती जाएंगी, वैसे-वैसे रूटों पर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। विजय नगर के अकबरपुर-बहरामपुर में बसों के लिए वर्कशॉप भी तैयार हो चुका है।
बताया जा रहा है कि अगले तीन माह में यानी अक्टूबर से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। अभी वर्कशॉप पर ही चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है, लेकिन एक और चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना है। ये स्टेशन उस जगह बनाया जाएगा, जहां पर बसें नाइट में हॉल्ट करेंगी।
गाजियाबाद में इलेक्ट्रिक सिटी बसों को चलाने के लिए 6 रूट फाइनल
RELATED ARTICLES
