गाजियाबाद (हि.स.)। जिले में 42 कोविड जांच केंद्रों को मेरा कोविड केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है। अब किसी भी केंद्र पर जाकर निशुल्क कोविड जांच कराई जा सकती है। जुकाम, खांसी या बुखार जैसे लक्षण आने पर अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर अपनी जांच अवश्य करा सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. भवतोष शंखधर ने बुधवार को बताया कि नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (यूपीएचसी) सरस्वती कालोनी साहिबाबाद, यूपीएचसी मकनपुर, यूपीएचसी हरसांव-गोविंदपुरम, यूपीएचसी दीनदयालपुरी-नंदग्राम, यूपीएचसी महेंद्रा एन्क्लेव-शास्त्रीनगर, यूपीएचसी महाराजपुर-एक, यूपीएचसी शालीमार गार्डन, यूपीएचसी न्यू डिफेंस कालोनी साहिबाबाद, यूपीएचसी भोपुरा, यूपीएचसी कड़कड़ मॉडल, यूपीएचसी कनावनी, यूपीएचसी खैरातीनगर-विजयनगर, यूपीएचसी अर्थला-मोहन नगर, यूपीएचसी शहीदनगर-दो, यूपीएचसी मिर्जापुर-विजयनगर, यूपीएचसी न्यू पंचवटी कालोनी-कोटगांव, यूपीएचसी ईस्ट जवाहरनगर-लोनी, यूपीएचसी वेदविहार-लोनी, यूपीएचसी-ईस्ट मुस्तफाबाद-लोनी, यूपीएचसी संतोष विहार-लोनी, यूपीएचसी इंदिरापुरी लक्ष्मीगार्डन-लोनी, यूपीएचसी लालबाग-लोनी, यूपीएचसी राहुल गार्डन लोनी, यूपीएचसी खोड़ा गांव-खोड़ा, यूपीएचसी भूपेंद्रपुरी, यूपीएचसी शिवपुरी- मोदीनगर, यूपीएचसी कृष्णा नगर- मोदीनगर, यूपीएचसी बृजविहार – मुरादनगर, यूपीएचसी रामलीला मैदान घंटाघर, सीजीएचएस डिस्पेंसरी कमला नेहरु नगर, इंदिरापुरम गुरूद्वारा, यूपीएचसी वैशाली, जिला महिला चिकित्सालय, संयुक्त जिला चिकित्सालय संजयनगर, ईएसआईसी अस्पताल राजेंद्र नगर- साहिबाबाद, विजयनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) लोनी, सीएचसी मोदीनगर, सीएचसी मुरादनगर, सीएचसी डासना, पीएचसी भोजपुर और पीएचसी दुहाई में “मेरा कोविड केंद्र” सक्रिय है।
कहा कि कोविड और इसके नए वेरियंट से बचाव के लिए भी मास्क का इस्तेमाल और दो गज की शारीरिक दूरी के साथ लगातार हाथों की सफाई करते रहना ही सबसे बेहतर उपाय है।
फरमान
