-वीके सिंह व गुरविंदर सिंह करेंगे शिरकत
-31 अक्टूबर को होगा दो घंटे का लेज़र शो
ग़ाज़ियाबाद(हि.स.)। सिक्खों के नवें गुरु तेगबहादुर का प्रकाश पर्व इस बार अलग अंदाज में मनाया जाएगा। 31 अक्टूबर को गुरुद्वारा दशमेश दरबार प्रताप विहार व उत्तर प्रदेश पंजाबी एकेडमी के सहयोग से 31 सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक लीलावती स्कूल में ‘प्रगट भये- गुरु तेग़ बहादुर ‘ लेज़र शो का आयोजन होगा। जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह व उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा समेत अनेक भाजपा नेता शिरकत करेंगे।
यह जानकारी यहां गुरुद्वारा कविनगर जी ब्लॉक में एक प्रेस कांफ्रेंस में प्रबंध समिति के संरक्षक हरप्रीत सिंह जग्गी व उत्तर-प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सरदार एसपी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस लाइट एंड साउंड के लेजर शो के लिए विशेष रूप से पटियाला से कलाकारों की टीम आ रही है तथा इसके द्वारा गुरु साहिब के गौरवशाली इतिहास, जीवनी तथा उनके बलिदान की जानकारी दी गई है। उत्तर प्रदेश पंजाबी एकेडमी के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम 31 अक्तूबर को शाम पांच बजे से रात्रि आठ बजे तक किया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरदार हरजीत सिंह बिट्टू ने बताया कि इस अवसर पर केन्द्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह, उत्तर प्रदेश पंजाबी एकेडमी के उपाध्यक्ष सरदार गुरविन्दर सिंह छाबड़ा (दर्जा प्राप्त राज्य मन्त्री), समेत गुरुद्वारा प्रबंध समितियों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि व अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की गरिमापूर्ण उपस्थिति विशेष रूप से इस लेजर में होगी।
बताया कि प्रबंध समिति इस अवसर पर कोरोना काल में विशिष्ट सेवा करने के लिए कई सामाजिक संगठनों का सम्मान भी करेगी। पत्रकार वार्ता में सुखविंदर सिंह, सरदार रविन्दर सिंह जौली, धर्मेंद्र सिंह सोहल, हरप्रीत सिंह सलूजा, एस सी धींगडा, अमित बग्गा, हरदीप सिंह, अजय चोपड़ा, ओमप्रकाश धमीजा, दलजीत सिंह टिम्मी, जसप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
