Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद : मुआवजे के लिए सड़क पर शव रखकर परिजनों ने लगाया...

गाजियाबाद : मुआवजे के लिए सड़क पर शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम

गाजियाबाद(हि.स.)। लोनी इलाके में बीती 20 जून को कुछ बदमाशों ने एक युवक की पिटाई कर दी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को लोनी इंद्रपुरी चौकी क्षेत्र में शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

जून के महीने में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ था। वीडियो में कुछ लोग संगम विहार में रहने वाले युवक राहुल को लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। इस बीच गंभीर रुप से घायल युवक को अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया। पुलिस ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। देर रात को इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई थी।

शनिवार को परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इंद्रपुरी चौकी क्षेत्र में पहुंचे और सड़क पर राहुल के शव को रखकर जाम लगा दिया। यह लोग राहुल के परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया, इसके बाद मामला शांत हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular