Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद महिला अस्पताल में शुरू हुआ दसवां ऑक्सीजन प्लांट,वीके सिंह ने किया...

गाजियाबाद महिला अस्पताल में शुरू हुआ दसवां ऑक्सीजन प्लांट,वीके सिंह ने किया उद्घाटन

गाजियाबाद (हि.स.)। जिला महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद जनरल वीके सिंह ने गुरुवार को किया। जिले में अब तक कुल दस ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो चुके हैं, जबकि एक जल्दी ही लोनी में शुरू होगा। इस अवसर पर वीके सिंह ने कहा कि जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी। गाजियाबाद में पर्याप्त ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि तीसरी लहर के आने से पहले ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी है। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर से बचाव के लिए पर्याप्त इंतज़ाम कर दिए गए हैं। अब यदि तीसरी आती है तो उम्मीद है कि लोगो को ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।

उद्घाटन के मौके पर डीएम राकेश कुमार सिंह सीएमओ भवतोष शंखधर, सीएमएस संगीता गोयल, एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular