Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद : बारिश के कारण कक्षा एक से 12 तक के विद्यालय...

गाजियाबाद : बारिश के कारण कक्षा एक से 12 तक के विद्यालय बंद

गाजियाबाद(हि.स.)। मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के चलते जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने 19 अक्टूबर तक कक्षा एक से 12 तक के सभी शैक्षिणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है। जिलाधिकारी ने खुद अपने ट्वीटर एकाउंट पर ट्वीट करके इसकी जानकारी सोमवार को दी है।

जिलाधिकारी के आदेश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी शैक्षिणिक संस्थानों के प्रबंधकों को इसकी जानकारी दे दी है। जिलाधिकारी के आदेशों के मुताबिक भारी वर्षा के अलर्ट के कारण 18 व 19 अक्टूबर को कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्डों के शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular