गाजियाबाद (हि.स.)। थाना थाना टीला मोड़ क्षेत्र के भोपुरा रोड पर मंगलवार को पंचशील के सामने अज्ञात बदमाश एक युवक को गोली मारकर फरार हो गए। युवक को गंभीर दशा में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल युवक की पहचान डासना निवासी साजिद के रूप में हुई है। थाना प्रभारी चौधरी ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि साजिद अपनी स्कूटी से किसी कार्य से लोनी जा रहा था। जैसे ही पंचशील कॉलोनी के पास पहुंचा तभी घात लगाए बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके पेट में जा लगी। पुलिस ने उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि युवक अभी ठीक से बात करने की स्थिति में नहीं है। घटना की विस्तृत जानकारी घायल युवक के बयान के बाद ही मिल सकेगी।
गाजियाबाद : बदमाशों ने मारी स्कूटी सवार युवक को गोली, हालत गम्भीर
RELATED ARTICLES
