-पीओएस मशीन, मोहर, लैटर पैड,क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड व चेक बुक बरामद
गाजियाबाद(हि.स.)। कोतवाली पुलिस ले मंगलवार को एक ऐसे आर्थिक अपराध का खुलासा किया है जिसमें 19 लोगों ने मिलकर व्यापारियों को दी जाने वाली पीओएस मशीन के जरिए बैंक को 32 लाख रुपये का चूना लगा दिया।
इन ठगों के कब्जे से 01 पीओएस मशीन, 01 मोहर, 20 लैटर पैड एमके एन्टरप्राईजेज, 10 क्रेडिट कार्ड, 03 आधार कार्ड, 02 चेक बुक, 01 पैन कार्ड रसीद व अन्य कागजात बरामद किये गए हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर दितीय निपुण अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले दिनों इंडिया ट्रांजैक्ट सर्विसेज लिमिटेड के अधिकारी राजपाल आदित्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि यह कंपनी उन व्यापारियों को पीओएस मशीन देती है जिनके खाते बैंकों में होते हैं। इस मशीन के जरिए व्यापारी डेबिट व क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करता है।
उन्होंने बताया कि कंपनी में कार्यरत मोमिन खान व उसके 19 अन्य साथियों ने मिलकर फर्जी तरीके से एमके इंटरनेशनल इंटरप्राइजेज नाम से फर्जी फर्म बनाई। उन्होंने पीओएस मशीन के माध्यम से 46 बार ट्रांजेक्शन कर 32लाख रुपए की रकम निकाल ली। इस रकम को उन्होंने विभिन्न बैंकों में फर्जी आधार कार्ड के आधार पर फर्जी खाते खोलकर अवैध तरीके से निकाल दिया।
अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में इस्लाम नगर निवासी अमजद अल्वी, पंचवटी कॉलोनी निवासी राहुल कुमार, गौशाला फाटक निवासी रवि कुमार, इस्लाम नगर निवासी फिरोज और नई बस्ती दादरी निवासी मोमिन खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि यह लोग इसी तरह फर्जी फर्म छोड़कर कि पीओएस मशीन के माध्यम से भी धोखाधड़ी कर चुके हैं। इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है।
गाजियाबाद : फर्जी फर्म व बैंक खाते खोलकर 32 लाख की धोखाधड़ी करने वाले पांच ठग गिफ्तार
RELATED ARTICLES
