Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद : प्रेमी ने अपने दोस्तों संग ‎मिलकर ‎किशोरी से किया गैंगरेप,...

गाजियाबाद : प्रेमी ने अपने दोस्तों संग ‎मिलकर ‎किशोरी से किया गैंगरेप, तीन ‎‎दिन पहले ‎किया था अपहरण

गाजियाबाद । एक युवक ने दोस्तों के साथ ‎मिलकर अपनी प्रे‎मिका से दु‎ष्कर्म की वारदात को अंजाम ‎दिया है। आरोपियों ने किशोरी का तीन दिन पहले नेहरू नगर स्थित कोचिंग सेंटर से अपहरण किया था। इस मामले में किशोरी के पिता ने पु‎लिस में अपहरण का केस भी दर्ज कराया था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पु‎लिस ने ‎किशोरी को बरामद ‎किया और उसकी मे‎डिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गैंगरेप की वारदात का खुलासा हुआ। ‎फिलहाल पु‎लिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और बाल यौन उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
इस घटना के संबंध में सिहानी गेट कोतवाल कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की पहचान लालकुआं के रहने वाले नवनीत तथा नंदग्राम के रहने वाले कौशलेंद्र और नितिन के रूप में हुई है। नवनीत ने अपने दोनों साथियों के सहयोग से किशोरी को अगवा किया और उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस का कहना है ‎कि किशोरी पहले से आरोपी नवनीत के संपर्क में थी। वारदात के दिन वह घर से कोचिंग पढ़ने के लिए नेहरू नगर आई और नवनीत से बात करने के बाद वह खुद लालकुआं गई और वहां से इनके साथ कहीं चली गई थी। यह जानकारी होने पर पिता ने नवनीत के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया था। ‎फिलहाल पु‎लिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
वहीं, नंदग्राम कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है ‎कि उसकी शादी 28 नवंबर 2019 को शास्त्री नगर के महिंद्रा एंक्लेव में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद ससुराल वाले उस पर दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। इसी बीच आरोपी ससुर ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि ससुर व अन्य ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज की और इसी दौरान मौका देखकर आरोपी ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर नंदग्राम कोतवाली पुलिस ने पति, सास, ससुर और दो देवरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। ‎फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular