Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद : पेट्रोल-डीजल के बाद अब दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी भी हुआ महंगा

गाजियाबाद : पेट्रोल-डीजल के बाद अब दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी भी हुआ महंगा

गाजियाबाद । पेट्रोल-डीजल के बाद राजधानी नई दिल्ली में अब सीएनजी के दामों में भी आग लग गई है। 8 जुलाई यानी आज गुरुवार से दिल्ली में सीएनजी के दाम 43.40 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 44.30 रुपये प्रति किग्रा हो गए हैं। वहीं घरेलू उपयोग के लिए पीएनजी की कीमत 29.66 रुपये प्रति एससीएम होगी। इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा व ग्रेटर नोएडा में सीएनजी की रिटेल कीमत 49.08 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 49.98 रुपये प्रति किग्रा हो गई है। वहीं, पीएनजी की कीमत 29.61 प्रति एससीएम होगी। आईजीएल ने Tweet में कहा, “दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संशोधन के बाद अगर इससे तुलना करें तो सीएनजी, पेट्रोल के मुकाबले 68 फीसदी और डीजल की तुलना में पर 50 फीसदी की बचत कराएगी।” सीनएजी के अलावा पीएनजी के दाम में हुई वृद्धि पर भी आईजीएल ने ट्वीट में लिखा, दिल्ली में पीएनजी की घरेलू कीमत 8 जुलाई 2021 से 29.66 रुपये प्रति एससीएम कर दी गई है। जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी की घरेलू कीमत आज से 29.61 रुपये प्रति एससीएम होगी। बता दें गुरुवार को 0.35 पैसे की बढ़त के साथ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100.56 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई। वहीं, 0.09 पैसे की बढ़त के साथ डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular