Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद : पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार

गाजियाबाद : पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार

गाजियाबाद(हि.स.)। जिले की इंदिरापुरम पुलिस ने बुधवार की देर रात में छोटी नहर पुलिया बैराज करावनी पर एक मुठभेड़ के बाद दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दोनों आरोपितों को गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

पुलिस अधीक्षक नगर (द्वितीय ) ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश अपराधिक वारदात करने की नीयति से इंदिरापुरम क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना मिलने पर इंदिरापुरम थाना प्रभारी अनिल बिष्ट फोर्स के साथ छोटी नहर पुलिया बैराज कानावनी पर जांच आने जाने वाले लोगों की चेकिंग करने लगे तभी पुलिस को एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस को भी मजबूरन गोलियां चलानी पड़ी। पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल हो गए, उनकी टांगों में गोलियां लगी हैं। दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सिंह ने बताया कि इन दोनों बदमाशों के नाम शुऐव उर्फ सेम निवासी शाहवेरी थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर एवं वसीम निवासी नेहरू गार्डन थाना के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बदमाशों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल तथा दो तमंचे बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों के अपराधिक इतिहास हैं और दोनों के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular