Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद नगर निगम लगाएगा अपने सीएनजी पंप

गाजियाबाद नगर निगम लगाएगा अपने सीएनजी पंप

गाजियाबाद (हि.स.)। नगर निगम ने करोड़ों की सालाना होने वाली डीजल चोरी की खत्म करके का स्थायी इलाज खोज लिया है। नगर निगम अपने सीएनजी पंप स्टेशन लगाएगा। इसके लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट बना ली गई है। पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पहला पंप लगाएगा। पायलेट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद शहर के सभी जोन में सीएनजी पम्प लगेंगे।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि एक सीएनजी स्टेशन की स्थापना पर लगभग 75 लाख रुपए खर्च आने का अनुमान है। नगर निगम इस समय डीजल चोरी की घटनाओ से परेशान है। इस चोरी को रोकने के लिए केवल सीएनजी पम्प ही एकमात्र उपाय है। गाजियाबाद नगर निगम की बोर्ड और कार्यकारिणी बैठक में भी यह मामला उठा था। नगर निगम में इस समय पांच सौ से भी ज्यादा वाहन है, उनमें प्रतिदिन नगर निगम के पंपों से डीजल भरा जाता है। नगर आयुक्त ने बताया कि सीएनजी पम्प लगाने के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट बन गई है। जल्दी ही लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाएगा। नगर निगम के सभी पांच जोन में सीएनजी पम्प लगाने की योजना है। नगर निगम को हर वर्ष करोडों की जो चपत डीजल चोरी के रूप में लग रही है, उस पर पूरी तरह से बे्रक लग जाएगा।
Submitted By: Edited By: Dr. Kuldeep Tyagi

RELATED ARTICLES

Most Popular