Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीय गाजियाबाद नगर निगम ने चिकम्बरपुर, मिर्जापुर व अन्य जगहों पर 70 करोड़...

 गाजियाबाद नगर निगम ने चिकम्बरपुर, मिर्जापुर व अन्य जगहों पर 70 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त कराई

गाजियाबाद (हि.स.)।नगर निगम ने बुधवार को तीन स्थानों पर अभियान चलाकर 70 करोड़ रुपये की भूमि अवैध कब्जे से मुख्य कराई। यह अभियान चिकम्बरपुर, अकबरपुर बेहरामपुर और मिर्जापुर में चलाया गया।

शिकायत मिलने पर महापौर सुनीता दयाल लगातार नगर आयुक्त एवं अपर नगर आयुक्त को जांच कराकर सरकारी भूमि से कब्जा मुक्त के निर्देश दे रही हैं। उसी क्रम में आज नगर आयुक्त नितिन गौड़ के निर्देशन में अपर नगर आयुक्त की उपस्थिति में संपत्ति अधीक्षक भोलेनाथ द्वारा वार्ड 34 चिकम्बरपुर में खसरा नं 57, 90 एवं 93 की 9000 वर्ग मीटर भूमि जिसमें से 5000 वर्ग मीटर खाली कराई गई जिसकी लागत 16 करोड़ है। वार्ड 35 अकबरपुर बेहरामपुर में 8 हेक्टेयर पर भी कब्जा बताया गया लेकिन मौके पर 3000 वर्ग मीटर भूमि पर मिली। इसको कब्जा मुक्त कराया गया। इसकी लागत 9 करोड़ एवं मिर्जापुर में 15000 वर्ग मीटर भूमि खाली कराई गई। इसकी लागत 45 करोड़ है। बाकी बची हुई भूमि के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है।

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि नगर निगम की भूमि पर कब्जे की लगातार शिकायतें प्राप्त हुईं। महापौर ने कहा कि नगर निगम की भूमि पर कोई कब्जा करे यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, कठोर कार्रवाई भी करनी पड़ी तो हम पीछे नहीं हटेंगे।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular